गुरुद्वारा साहिब के सामने रैस्टोरेंट में पकता है नॉनवेज:SGPC को शिकायत, गर्ल्स कॉलेज की इमारत में खुला है रेस्टोरेंट, धार्मिक भावनाओं को ठेस

लुधियाना के मॉडल टाउन में श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने बने रेस्टोरेंट में नॉनवेज पकाए जाने का मामला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधबक कमेटी(SGPC) के पास पहुंच गया। यह शिकायत मॉडल टाउन के ही एक सिख दुकानदार जसविंदर सिंह ने शमी ने एसजीपीसी को भेजी है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि नॉन वेज पकाने वाला रेस्टोरेंट श्री गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने है और गुरुद्वारा साहिब आने जाने वालों को इससे परेशानी होती हे। यही नहीं यह रेस्टोरेंट श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर चलने वाले गर्ल्स कॉलेज व एक चेरीटेबल अस्पताल की इमारत में खोला गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे सिखों की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंचती है। इसलिए गुरुद्वारा साहिब के सामने और श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर चलने वाले गर्ल्स कॉलेज और चेरीटेबल अस्पताल की इमारत में नॉनवैज को बंद करवाया जाए। एसजीपीसी को लिखी शिकायत में तीन अहम बातें.. नियमों की हो रही अनदेखी: शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह ने शिकायत में कहा है कि गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने नॉनवेज बेचना नियमों की अनदेखी है। नियमों के मुताबिक धार्मिक स्थल के सामने नॉनवेज नहीं बेचा जा सकता। धार्मिक भावनाओं को पहुंच रही ठेस: गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने नॉन वेज पकाने और परोसने से गुरुद्वारा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। गुरु घर में दिनभर सिमरन होता है और ठीक उसके सामने नॉनवेज पकाया व परोसा जा रहा है। गुरुनानक देव जी के नाम का ट्रस्ट की इमारत में नॉनवेज: शिकायतकर्ता का कहना है कि श्री गुरुनानक देव जी ने जीवों पर दया करने की शिक्षा दी थी। जिस ट्रस्ट ने नॉनवेज रेस्टारेंट को इमारत किराए पर दी है उस ट्रस्ट का नाम श्री गुरुनानक देव जी के नाम से है। इससे भी सिख होने के नाते मेरी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। मानवाधिकारों का हो रहा उल्लंघन शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह ने एसजीपीसी के अलावा पंजाब मानवाधिकार आयोग को भी शिकायत भेजी है। उनका तर्क है कि सिख श्रद्धालुओं का मानवीय अधिकार है कि उनके धार्मिक स्थल के आसपास ऐसी कोई गतिविधि न हो जिससे उनकी मर्यादाओं को ठेस पहुंचती हो। शिकायतकर्ता ने पंजाब मानवाधिकार आयोग से मांग की है कि नॉनवेज बंद करवाकर उनके अधिकारों की सुरक्षा की जाए। पीपीसीबी को दी शिकायत शिकायतकर्ता का आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालन में पर्यावरण संबंधी मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसी आधार पर मामले की शिकायत पीपीसीबी को भेजी गई है, ताकि यह जांच की जा सके कि क्या रेस्टोरेंट पर्यावरण नियमों का पालन कर रहा है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *