जालंधर| गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में माघी पर संक्रांति पर्व मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब भोग के बाद सजाए गए दीवान में भाई छनबीर सिंह, भाई बलविंदर सिंह और भाई गुरसेवक सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से अपनी हाजिरी लगवाई। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान भूपेंद्र पाल सिंह खालसा ने संगत को 40 शहीद सिंहों की बहादुरी और कुर्बानी के बारे में बताया। यहां हरजिंदर सिंह धमीजा, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, डॉ. प्रितपाल सिंह, डॉ. जगजीत कौर, कैप्टन गुरबख्श सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह, दविंदर कुमार व अन्य मौजूद थे।


