अमृतसर| चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारी ने गांव मुरादपुर के गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में पावन स्वरूपों में हुई बेअदबी की घटना की निंदा की है। सीकेडी के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, उपप्रधान संतोष सिंह सेठी, उपप्रधान जगजीत सिंह, स्थानिक प्रधान कुलजीत सिंह साहनी, आनरेरी सचिव सविंदर सिंह कत्थुनंगल ने इस घटना को मंदभागा बताया है। उन्होंने कहा कि आए दिन गुरुद्वारा साहिब के अंदर बहुत ही योजनाबद्ध तरीके के साथ बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं। यह सिख भाईचारे के लिए चिंता का विषय है और सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा िक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार और मर्यादा को मध्य नजर रखते गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों को सचेत होकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सुरक्षा और मर्यादा कायम रखने को पहरेदारी मजबूत करके 24 घंटे एक-एक सेवादार की ड्यूटी लगानी चाहिए।


