गुरुद्वारा हरकीरत सभा बस्ती शेख में प्रकाश पर्व पर समागम करवाया

जालंधर | गुरुद्वारा हरकीरत सभा बस्ती शेख में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरमत समागम करवाया गया। इस संबंध में अमृत वेले नितनेम की बाणियों के पाठ के उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। समागम के दौरान भाई शौकीन सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथावाचक ने गुरु साहिब जी के जीवन झलकियों पर रोशनी डालते हुए गुरू इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। रात को सजे हुए दीवान में भाई मनसंजम सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु का लंगर निरंतर वितरित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार जत्थेदार कुलवंत सिंह निहंग ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर कुलवंत सिंह निहंग, जसपाल सिंह जुनेजा, करणवीर सिंह निहंग, अमरजीत सिंह निहंग, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह निहंग, उत्तम दीप सिंह निहंग समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *