गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब कमेटी की प्रधानगी के लिए 2 गुट उलझे

खंडवाला घन्नपुर स्थित गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब कमेटी के प्रधान पद के चुनाव के दौरान 2 गुटों के बीच विवाद हो गया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक समागम के बाद दोपहर प्रस्तावित चुनाव के दौरान दोनों कमेटियों के धार्मिक नेताओं के समर्थक आपस में ही उलझ गए, तू तू मैं मैं से शुरू हुआ झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में हुए झगड़े के चलते मर्यादा का उल्लंघन भी हुआ है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान रेशम सिंह के बेटे मनजीत सिंह के पंथ विरोधी और भ्रष्टाचार में शामिल आरोपों के चलते दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई। सूत्रों के अनुसार चुनाव के मद्देनजर वेस्ट हलके के अधिकारियों को टकराव की आशंका के चलते सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई थी। बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब से चुनाव को टालने की अपील भी की गई थी, भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जांच कमेटी भी गठित की गई थी। जांच कमेटी की निष्पक्ष जांच के बाद, मनजीत सिंह को दोषी पाया गया और कमेटी के प्रधान पद के लिए नए सिरे से चुनाव करवाने का आदेश जारी किया गया था। जारी आदेशों के तहत रविवार दोपहर बाद 3 बजे चुनाव का समय तय किया गया था लेकिन चुनाव से पहले ही दोनों गुट सुबह करीब 11.30 बजे आपस में उलझ गए। टकराव टालने के लिए सिविल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों गुटों को खदेड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *