जालंधर | माघी संक्रांति के पवित्र दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोट सदीक काला संज्ञा रोड में नए हाल और गुंबद के नव निर्माण का नींव पत्थर जयकारों की गूंज से और पांच प्यारों की अगुवाई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चीफ सेक्रेटरी जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण ने रखा। संगत ने पहले गुरबाणी शब्द से अपनी हाजिरी लगवाई । हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की गई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नारायण सिंह और जनरल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने संगत, सहयोगियों और सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए जत्थेदार मन्नण और मनिंदर पाल सिंह गुंबर को सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलजोत सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, रमनजोत सिंह, सतपाल सिंह, हरबंस सिंह, गुरकीरत सिंह, दलबीर सिंह, और अन्य लोग भी मौजूद थे।


