गुरुपर्व पर बैंक मुलाजिमों को दी जाए छुट्टी : खोसला

अमृतसर| बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अवनीश खोसला ने श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व पर 8 अक्टूबर को बैंकों में भी छुट्टी करने की मांग की है। खोसला ने कहा कि राज्य सरकार इस सरकारी छुट्टी का ऐलान कर चुका है, मगर इस सूची में बैंक कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारियों की ओर से संबंधित अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जब राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अवकाश घोषित किया है, तो यही निर्णय सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *