गुरुवार भस्म आरती दर्शन:भांग-वैष्णव तिलक और राम नाम अर्पित कर भगवान महाकाल का दिव्य रूप में श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के (4 बजे) भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खोले गए। पट खुलते ही पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शकर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। हरि ओम का जल अर्पित कर भगवान महाकाल का भांग, वैष्ण्व तिलक और राम नाम अर्पित कर दिव्य रूप में श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल को मस्तक रजत, चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के फूल की माला अर्पित की। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म अर्पित करने के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला अर्पित की। भगवान महाकाल ने गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *