गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया

लुधियाना| एसडीपीस्कूल , हजूरी रोड के प्रांगण में श्री गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश उत्सव बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। छात्रों ने गुरू जी के जन्म दिवस के संबंध में शब्द गायन, कविताएं और भाषण दिए। स्कूल के अध्यापकों ने भी गुरु जी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए छात्रों को सहयोग दिया। स्कूल का सारा वातावरण श्रद्धा और भक्ति भावना से भर गया। सभा प्रधान बलराज कुमार भसीन ने इस पावन अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु जी के ऐतिहासिक जीवन के बारे बताया। स्कूल प्रिंसिपल जसबीर सिंह चौहान ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रम की प्रशंसा की और प्रकाश उत्सव की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *