गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश-पर्व पर भव्य नगर कीर्तन:विधायक निजर ने की अगुआई, प्रेम और हिम्मत का संदेश

आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर चीफ खालसा दीवान अमृतसर द्वारा एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुआई विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निजर ने की, जिनके नेतृत्व में संगी, बच्चे, शिक्षक और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगर कीर्तन चीफ खालसा दीवान के केंद्रीय स्थल से शुरू होकर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब तक पहुंचा, जहां गुरु साहिब के प्रेम, हिम्मत और आत्मनिर्भरता के संदेश का प्रचार किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत बच्चों द्वारा की गई अरदास से हुई, जो आने वाली पीढ़ी को गुरु साहिब के मार्ग से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमें हिम्मत, प्रेम और आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी। इस मौके मीडिया से बात करते हुए डॉ. निजर ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमें हिम्मत, प्रेम और अपने पैरों पर खड़े होने की शिक्षा दी। उन्होंने सिखाया कि न किसी पर अन्याय करना चाहिए और न अन्याय सहना। यह शिक्षा हम अपने बच्चों और समाज को दे रहे हैं। प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को पटना साहिब में 27 दिसंबर को पटना साहिब में गुरु जी का प्रकाश पर्व विश्वभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पालकी साहिब, पांच प्यारे और सभी धार्मिक स्वरूप विशेष रूप से तैयार रहेंगे। नगर कीर्तन के अंत में बच्चे शब्द गायन करेंगे और गुरु साहिब की महिमा का प्रसार करेंगे। डॉ. निजर ने संसार भर के सिखों को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *