जयपुर | सिक्ख धर्म के 10वें गुरु गोबिन्द सिंहजी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरु गोबिन्द सिंह पार्क गुरु नानकपुरा में कीर्तन दरबार सजाया गया। दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी जत्थे भाई जगतार सिंह व भाई सतनाम सिंह कुहाडका ने गुरबानी कीर्तन करके संगत को निहाल किया। गुरद्वारा प्रधान जसबीर सिंह व यूथ विंग प्रधान देवेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि कथा का वाचन भाई दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरबंस दानी गुरु गोबिन्द सिंह जी ने जहां देश में समरस्ता को स्थापित करने के लिए अमृत छका कर सिंह सजाए।


