गुरु घर के दर्शनों से हमारा जीवन सफल हो गया : राजेंद्र प्रसाद गोयल

भास्कर न्यूज | अमृतसर नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन के डायरेक्टर फाइनेंस राजेंद्र प्रसाद गोयल अपनी पूरी टीम के साथ श्री हरमंदर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गायत्री गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार, पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल, डीजीएम सुरेंद्र दत्त शर्मा, डीजीएम सचिन विश्वकर्मा, डीजीएम सुरेंद्र कुमार गुप्ता और सीनियर पीजीटी अमित अत्री भी मौजूद थे। अमृतसर आने पर उनका स्वागत प्रमोद भाटिया चैयरमेन स्पोर्ट्स सेल पंजाब तथा उनकी टीम ने किया। श्री हरमंदर साहिब के दर्शन के बाद राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गुरु दर्शन करके आज हमारा जीवन सफल हो गया। यहां मन को शांति और बहुत ज्यादा सुकून मिला। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि आज हमें गुरु घर के दर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि हमें सदा परमपिता परमात्मा गुरु के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर दरबार साहिब सूचना ऑफिस में सरदार सरबजीत सिंह, प्रमोद भाटिया चैयरमेन, पुलिस अफसर कुलदीप सिंह ने श्री हरमंदर साहिब का चित्र और धार्मिक किताब भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *