गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार

अमृतसर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने 9वीं राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरु नानक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। आयोजन सचिव प्रो. विपन कुमार ने स्वागत भाषण दिया। संगोष्ठी का उद्घाटन प्रो. पलविंदर सिंह ने किया। उन्होंने रसायन विज्ञान के दैनिक जीवन में योगदान पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने विभाग की गतिविधियों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। संगोष्ठी की संयोजक प्रो. इंदरप्रीत कौर ने प्रतिभागियों को थीम से अवगत कराया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने संगोष्ठी की संक्षिप्त पुस्तिका का विमोचन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *