कलंगपुर| ग्राम कोसागोंदी में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। भगवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा ने गुरुवचन दिए। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म में गुरुपूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरुपूर्णिमा का आयोजन पिछले सात वर्षों से किया जा रहा है। इस बार भी श्रद्धालुओं ने संगीत भजनों का आनंद लिया। बालोद, धमतरी, जामगांव, दुर्ग, गोपालपुरी, चारभाठा, अंडा, पौहा, भटगांव, भखारा, सिहावा नगरी, पिकरी पार, अरमरीकला, कुम्हली, परसदा सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। बेल के पौधे का रोपण और वितरण किया गया।


