अमृतसर| सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्री गुरु रामदास कुष्ठ आश्रम में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुष्ठ रोगियों का मेडिकल चेकअप किया गया और उन्हें दवाइयां, एमसीआर फुटवियर व अल्सर केयर किट वितरित की गईं। डॉ. बजाज ने बताया कि महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस मनाया जाता है। डॉ. हरप्रीत कौर ने लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि शरीर पर लाल, सफेद या तांबे रंग के सुन्न निशान कुष्ठ रोग का संकेत हो सकते हैं।


