गुरु वही, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा श्री प्राज्ञ मित्र मंडल, युवा मंडल व प्राज्ञ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी पर गुरुदेव पन्नालाल महाराज के स्मृति दिवस को सामायिक दिवस के रूप में मनाया। साथ ही गुरुदेव के जीवन चरित्र पर आधारित भजनों से गुणगान किया। अध्यक्ष मधु मेड़तवाल व मंत्री मधु लोढ़ा ने कहा कि गुरु वही जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। जो केवल ज्ञान ना दे बल्कि जीवन जीने की राह दिखाएं, ऐसे ही गुरुदेव का जीवन चरित्र उनकी सजगता, समर्पण, त्याग, आध्यात्मिक योद्धा के रूप में रहा है। कार्यअध्यक्ष मंजू पीपाड़ा ने कहा कि गुरुदेव के जीवन का एक मुख्य संदेश था कि धर्म वह नहीं जो केवल पढ़ाया जाए, बल्कि धर्म वह है जो जिया जाए। कोषाध्यक्ष इंद्रा डांगी,संरक्षिका बसंता डांगी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ऋषभ लोढ़ा, रोशनलाल दूगड़, शैलेंद्र डांगी ,युवा अध्यक्ष पदम डांगी, मंत्री मनीष सेठी, महिला मंडल से सुशीला दुग्गड, लक्ष्मीदेवी पोखरणा, किरण सेठी आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मित्र मंडल अध्यक्ष अभय चपलोत, पारस डोसी, युवा मंडल से गौरव सुराणा, पंकज पोखरणा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *