गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत प्रस्तुति

अनगड़ा | सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल गेतलसूद में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान कार्यक्रम हुआ। स्कूल के बच्चों ने इस कार्यक्रम को संचालित किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं विद्यालय के संरक्षक जैलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भोला महतो, श्याम नारायण बड़ाइक थे। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की जीवंत प्रस्तुति दी। गुरु वेद व्यास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व के प्रथम गुरु वेद व्यास जी के जन्मोत्सव पर आषाढ़ मास के पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। स्कूल प्रबंधन के आग्रह पर जैलेन्द्र कुमार ने मौके पर विद्यालय परिसर में तड़ित चालक, सीढ़ी व मंच निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही सभी गुरुजन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सेवाराम महतो, आचार्य वीरेन्द्र कुमार, सुखदेव महतो, रामचंद्र महतो, राधा महतो, मुकेश महतो, रंजीत महतो, शिवशंकर महतो, बेबी रानी देवी, शांति देवी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *