गुरु साहिबान पर टिप्पणी को लेकर आतिशी के खिलाफ एसजीपीसी का निंदा प्रस्ताव पास

भास्कर न्यूज | अमृतसर एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में एसजीपीसी मुख्यालय में दिल्ली की पूर्व सीएम एवं आप नेता आतिशी के खिलाफ गुरु साहिबान जी के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में निंदा प्रस्ताव पास करते हुए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा सत्र में लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि द्वारा गुरु साहिबों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। आप नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धामी ने सिख स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले निश्चय एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर के 6 स्टूडेंट्स के पीसीएस प्रीलिमिनरी एग्जाम पास करने और निश्चय एकेडमी ऑफ ज्यूडिशियल सर्विसेज बहादुरगढ़, पटियाला के एक स्टूडेंट के पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड द्वारा लॉ ऑफिसर एग्जाम पास करने की सराहना भी की है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान को झूठ का पुलिंदा करार दिया है जिसमें उन्होंने बंगा के गांव मजारा नौ अबाद के धार्मिक स्थल रसोखाना श्री नाभ कमल राजा साहिब में सरकार को मिले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 पावन स्वरूपों का कोई रिकार्ड न होने की बात कही है। इस संबंधी सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार के बयान तथ्यहीन हैं। यह स्वरूप सचखंड में विराजमान हैं, इनमें से 79 स्वरूप 1978 से 2012 तक के कार्यकाल के हैं शेष 62 स्वरूप भाई चत्तर सिंह जीवन सिंह फर्म व डीएसजीपीसी से प्रिंट हुए हैं। 28 स्वरूप एसजीपीसी द्वारा लिए गए हैं। उक्त समस्त स्वरुपों का रिकार्ड मौजूद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *