भास्कर न्यूज | टांडा उड़मुड़ शहीदों की याद और कुर्बानियों को सिजदा करते हुए राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सफर-ए-शहादत शहीदी समागम रविवार रात सरबत दे भले की अरदास के साथ संपन्न हो गया। अखाड़ा प्रधान मंजीत सिंह खालसा की देखरेख में संत बाबा हरचरण सिंह खालसा रमदासपुर वालों के दिशा निर्देशों अधीन धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से गुरुद्वारा रामगढ़िया टांडा में करवाए समागम के अंतिम दिन में आयोजित रात्रि दीवान में रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया और बलिदानों से भरे सिख कौम के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर भाई मनजीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरू साहिब ने अपने साहिबजादों को मानवता की खातिर कुर्बान कर दिया और खालसा को ही अपना परिवार बताया। ऐसी दुनिया में ये एकमात्र उदाहरण है। इस मौके पर बाबा फतेह सिंह वेलफेयर सोसायटी की ओर से दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके पर भाई अनमोल नंद जी, विधायक जसवीर सिंह राजा, केशव सिंह सैनी, एमसी जसविंदर काका, जोगिंदर सिंह सीहरा, सोढ़ी सीहरा, मास्टर हरदीप सिंह मोहकमगढ़, हरवीर सिंह, हरबंस सिंह पातड़, रणजीत सिंह सिद्धू, वरिंदर सिंह खख, डॉ. राजन, डॉ. मनदीप सिंह रंधावा, डॉ. केवल सिंह, लखवीर सिंह, हरजीत सिंह, गिन्नी अरोड़ा, राजविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह औलख, परमजीत सिंह, रविंदर सिंह, हरिकृष्ण सैनी, हरभजन सिंह, मनदीप सिंह, जगदीप मान, तजिंदर सिंह ढिल्लों, सुखनिंदर सिंह ढिल्लों, गुरमीत सिंह, बूटा सिंह, जत्थेदार नरिंदर सिंह, हरनेक सिंह रडा, रमनप्रीत सिंह शंटी, आत्मा सिंह, निर्मल सिंह, स्वर्ण सिंह जोश, हरजीत सिंह, मनदीप सिंह, बलजीत सिंह रड़ा, भाई जसवीर सिंह दशमेश नगर, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, जसकीरत सिंह, अमृत सिंह, अमरजीत सिंह, रणवीर सिंह, सुखमन कौर, रणजीत कौर, सतिंदर कौर, जसमेल कौर, तरलोचन कौर, हरप्रीत कौर इत्यादि ने हाज़री लगवाई।


