गुरु हरराय जी व गुरु रविदास जी की जयंती मनाई

लुधियाना | बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा के तत्वावधान में बाबा बंदा सिंह बहादुर भवन, रकबा में श्री गुरु हरराय जी और भगत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर फाउंडेशन अमेरिका के अध्यक्ष गुरमीत सिंह गिल, चेयरमैन मनदीप सिंह हांस, ट्रस्टी और मुख्य संरक्षक तलविंदर सिंह घुमण की सहमति से अमेरिका (सिएटल) के प्रमुख समाजसेवी दलजीत सिंह हिसोवाल को फाउंडेशन का महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर सिंह, प्रिंसिपल परमजीत सिंह और दलजीत सिंह को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पुस्तक भेंट की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *