गुरूर-धमतरी रेंज में दंतैल हाथी, 8 गांव में हाई अलर्ट

बालोद| रविवार को दंतैल हाथी का लोकेशन जिले के पुरूर क्षेत्र के बोरिदकला व धमतरी रेंज में रहा। लिहाजा वन विभाग की ओर से 8 गांव के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्राम आमापानी, बोरिदकला, मुड़खुसरा कर्रेझर, नैकुरा, बालोदगहन, जगतरा, सोहतरा शामिल है। वन विभाग के अनुसार शनिवार रात को अलोरी-मुस्केरा मार्ग पर हाथी दिखाई देने पर लोगों को अलर्ट किया गया। रविवार शाम को धमतरी रेंज के ग्राम तुम्रबहार में लोकेशन रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *