गुरू पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ आश्रम पहुंचे CM:रायगढ़ में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन; श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के बनोरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अघोर गुरु पीठ आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन किए। सीएम ने अघोरेश्वर अवधूत भगवान रामजी की प्रतिमा के सामने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने आश्रम परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन प्रसाद किया। गुरु से आशीर्वाद के बाद आश्रम परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम तेज बारिश के कारण निरस्त किया गया। बनोरा के बाद सीएम कलेक्ट्रोरेट में महिला बाल विकास विभाग में रेडी टू ईट वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बता दें कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से रायगढ़ समेत आसपास के श्रद्धालु आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। रेडी टू ईट कार्यक्रम में हुए शामिल इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां रेडी टू ईट निर्माण के अनुबंध पत्र के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, मोदी की गारंटी की एक और काम हम लोगों ने पूरा किया है, हम लोगों का वादा था मोदी की गारंटी में रेडी टू ईट निर्माण का काम है। उसे प्रदेश के स्व सहायता समूह के बहनों को सौंपेंगे और 6 जिले को हमने पायलट के रूप में चयन किया है। आज की शुरुआत गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रायगढ़ से किया और 10 महिला समूह को इसका अनुबंध पत्र दिया है। महिला समूह रेडी टू ईट का निर्माण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *