गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ‘नगर समन्वय समिति’ का गठन:आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का निर्णय

झालावाड़ में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की गरिमा और अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ब्रह्मघाट पर एक विशेष बैठक हुई। देर शाम तक चली इस बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों ने झालावाड़ नगर इकाई में व्याप्त वैचारिक मतभेदों को समाप्त करने का सामूहिक निर्णय लिया। आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए एक उच्च स्तरीय ‘नगर समन्वय समिति’ का गठन किया गया। महासभा के निवर्तमान जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कदम समाज के हर पक्ष से विस्तृत वार्ता के बाद उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज की एकता और गौरव को बनाए रखना है। निवर्तमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहनलाल शर्मा, मनमोहन शर्मा (दिनेश शर्मा भवानीमंडी), पूर्व प्रदेश सचिव महावीर गौतम (खानपुर सारोला परिक्षेत्र अध्यक्ष गजेंद्र गौतम), झालरापाटन अध्यक्ष बृजेश गौतम और निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव युवक संघ राजेंद्र शर्मा ने बैठक में मार्गदर्शन प्रदान किया। नवगठित नगर समन्वय समिति में बिरधी चंद शर्मा, विश्वास जोशी, भूपेंद्र दुबे, जगेंद्र गौतम, महेश शर्मा, डॉ. हेमंत शर्मा, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर श्रोत्रिय, सुहास शर्मा, सुभाष श्रोत्रिय, विजय जोशी और स्वदेश शर्मा को मनोनीत किया गया है। महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय
समिति की कार्ययोजना के अनुसार, आगामी महर्षि गौतम प्राकट्य महोत्सव अब ‘गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, झालावाड़’ के नाम से सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। संस्थागत पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से समन्वय समिति वर्तमान की हितकारिणी और उत्थान समिति के दस्तावेजों का अध्ययन करेगी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएगी।
बैठक में रतनलाल गौतम, नरेश जोशी, ललित शर्मा, बृजराज दुबे, ओम प्रकाश गौतम, ओम प्रकाश पंडित, कृष्ण मोहन शर्मा, बाल गोविंद शर्मा, रामेश्वर गौतम, शिवनारायण शर्मा और धनवंतरी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वैभव जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक संगठित समाज ही प्रगति की पहली सीढ़ी है। उन्होंने जोर दिया कि यह समिति निष्पक्षता के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए संकल्पबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *