गुलबदीन बोले- 7 नए खिलाड़ियों के साथ चुनौती बड़ी:लेकिन डिफेंडिग चैंपियंस टीम वापसी करेगी: दुबई कैपिटल ने पिछले सीजन खिताब जीता था

UAE में चल रही इंटरनेशनल लीग टी-20 में दुबई कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। डिफेंडिंग चैंपियन टीम के अनुभवी खिलाड़ी ने नए खिलाड़ियों, नई चुनौतियों, टीम की तैयारी, IPL की उम्मीदों और भारत-अफगानिस्तान के क्रिकेट कनेक्शन पर बातचीत की। स्टोरी में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब का इंटरव्यू… सवाल: आपकी टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। रात के मैचों में चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है, फिर भी आपकी टीम ने अच्छा खेला। आप कल के मैच को कैसे देखते हैं? गुलबदीन: अगर हमसे छोटी सी भी गलती होती, तो हम मैच जीत सकते थे। वे 150 से 190 के बीच 60 रन बनाने में अटके थे और उसके बाद हमने शानदार कमबैक किया। यह हमारे लिए पॉजिटिव है, क्योंकि टीम ने दिखाया कि हम वापसी कर सकते हैं। सवाल: ILT20 में अब तक कोई टीम बैक-टू-बैक चैंपियन नहीं बनी है, और आप पहला मैच भी हार गए। इस बार चुनौती कितनी बड़ी है? गुलबदीन: इस बार टीम पूरी नई है। 11 में से 7–8 खिलाड़ी नए हैं, उन्हें एडजस्ट होने में समय लगेगा। दूसरी टीमों की तुलना में हमने बहुत बदलाव किए हैं। सिर्फ एक सप्ताह पहले बड़े टूर्नामेंट से लौटकर तैयारी करना भी मुश्किल था। लेकिन 4 हफ्ते बाकी हैं, शुरुआत खराब होना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी हम पहले 3 मैच हारकर चैंपियन बने थे। उम्मीद है, समय के साथ वापसी करेंगे। सवाल: IPL ऑक्शन आने वाला है। आपकी क्या उम्मीदें हैं? गुलबदीन: हर खिलाड़ी का सपना IPL खेलना होता है। हमारे लिए और अफगानिस्तान के लिए यह बड़ी बात है कि कई खिलाड़ी वहां खेलते हैं। IPL ने हमारी क्रिकेट को बहुत आगे बढ़ाया है। बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलकर हम बहुत कुछ सीखते हैं। उम्मीद है इस बार भी अच्छा होगा। सवाल: भारत में आपको और अफगानिस्तान टीम को बहुत सपोर्ट मिलता है। इस कनेक्शन को आप कैसे देखते हैं? गुलबदीन: भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता बहुत पुराना है। हमारे लोग भारत को बहुत पसंद करते हैं और भारत में हमें जबरदस्त प्यार मिलता है। जहां भी जाते हैं, भारतीय फैंस हमें सपोर्ट करते हैं। हमें उनसे बहुत पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। उनके सपोर्ट के लिए हम हमेशा शुक्रगुजार हैं। सवाल: भारतीय खिलाड़ियों के साथ आपके कौन-से यादगार पल रहे? गुलबदीन: सभी बहुत हंबल हैं। अक्षर पटेल मेरे अच्छे दोस्त हैं, उनसे हमेशा क्रिकेट पर बात होती रहती है। ईशांत शर्मा के साथ IPL में लंबी बातचीत होती थी। उनसे जो सीखा वह मैंने अपने युवा खिलाड़ियों को भी बताया। सवाल: आपकी मशहूर सेलिब्रेशन की कहानी क्या है? गुलबदीन: बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक था, और मैं अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को फॉलो करता था। मजे-मजे में मैदान में यह सेलिब्रेशन शुरू किया और लोगों को पसंद आ गया। अब तो भारत से भी लोग मेरे जैसे एक्शन की वीडियो भेजते हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। सवाल: आपका पसंदीदा ऑलराउंडर कौन है? गुलबदीन: जैक कैलिस मेरे ऑलटाइम फेवरेट ऑलराउंडर हैं और एक्टिव खिलाड़ियों में अजमतुल्लाह ओमरजई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *