केतार | प्रखंड के गुलाब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मोटंगवा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात केक काटा गया। विद्यालय के डायरेक्टर शैलेन्द्र सिंह छोटन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने जीवन में संघर्ष करते हुए शिक्षक के रूप में बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समझ में बदलाव आता है। बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है, शिक्षक अपनी क्षमता को पहचाने और बच्चों को एक सभ्य नागरिक बनाने की दिशा में ईमानदार प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं शिक्षक का पद सम्मान से परिपूर्ण होता है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाए, इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। मौके पर शिक्षक सिद्धार्थ सिंह, कुणाल गोराई, रुबान मंडल, मनीष कुमार, रिया कुमारी, आशा देवी, अशोक ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


