गुस्साए फल विक्रेता ने बौंली नगरपालिका का गेट तोड़ा:कार्यालय के सामने से ठेला हटाने को लेकर हुआ था विवाद

बौंली नगर पालिका कार्यालय के सामने नगर पालिका कर्मचारियों और एक फल विक्रेता के बीच ठेला हटाने पर विवाद हो गया। इस दौरान फल विक्रेता घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बौंली CHC ले जाया गया। ठेला हटाने को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नगर पालिका कर्मचारियों की ओर महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने खड़े ठेलों को हटाया जा रहा था। इसी दौरान एक फल विक्रेता और कर्मचारियों में झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लड़ते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। इस झड़प में नगर पालिका सभागार कार्यालय का मुख्य गेट टूट गया। CCTV फुटेज में कैद हुई घटना नगर पालिका कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार फल विक्रेता ईट और हाथ से कम सभागार भवन का कांच तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान फल विक्रेता भी घायल हो गया। जिसे बोली अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बौंली थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना जायजा लिया। दोनों ही पक्षों द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। इनपुट-दीपक गिरी बौंली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *