जिले के नेपानगर में शनिवार को माता रमा आई महिला मंडल ने गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में रैली निकाली। रैली शिवाजी चौराहे से लेकर डॉ भीमराव आंबेडकर चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान महिलाएं हाथों में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर जय भीम के नारे लगा रही थी। महिलाओं ने गृह मंत्री अमित शाह के माफी मांगने के साथ उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।


