केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध जारी है। झालावाड़ में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में जिले भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और उनके नेतृत्व में बनाए गए संविधान के प्रति अपनी प्रतिवद्धता में अडिग है। कांग्रेस संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिवद्धता के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ रही है कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों का सत्तारूढ़ शासन द्वारा उल्लंघन न हो। भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद को एक मंच बनाकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान, विपक्ष पर हमला करने के जोश में शाह ने डॉ. भीमराव के प्रति अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणी की। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत, कांग्रेस नेता रामलाल चौहान, यूथ जिलाध्यक्ष नेमीचन्द मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र सिंह झाला, देवकीनंदन वर्मा, सदस्य मोहम्मद सिद्दीक गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, नरेन्द्र सिंह प्रतिहार, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, महिला सेवादल अध्यक्ष सलमा बानो, कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार, अम्बेश मीणा, राजेन्द्र सिंह सलूजा, रईस पठान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोनगरा, नफीस शेख, वीणा मेहरा, अंजना बैरवा, नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल, भारमल मीणा, संजिदा बेगम, कृष्णा राठौर, अजय शर्मा, विनय अस्तोलिया, ललित सुमन, वकार अहमद, भगवती प्रकाश, विष्णु दांगी, विष्णुदयाल रेगर, जाहिदा बेगम, रेखा कुमारी, फिरोज खान, महेन्द्र प्रताप सिंह झाला, सोहेल, शाहीन खान, वरिष्ठ नेता राजेश करावन, राजेश गुर्जर, नेपाल सिंह, प्रताप सिंह, सरदार सिंह परमार सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप।


