गृहमंत्री के अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध:कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

सिरोही में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध जताया। कांग्रेसी कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल से रवाना होकर कलेक्टर पहुंचे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया और उनके इस्तीफे और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल से एक जुलूस के रूप में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर उन्हें रोका गया और सिर्फ 11 लोगों को कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना किया। राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंप गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों संसद में अपने कर्तव्य के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे पूरे देश की जनता में भारी आक्रोश है। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सशक्त भारत निर्माण और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संविधान में अपना विश्वास रखने वाली देश की जनता में अपना आदर्श मानती है। ऐसे में उनके खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री जैसी जिम्मेदार पद पर अपमानजनक टिप्पणी करना दुखद है। देश में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है, जो निंदनीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *