गृहमंत्री के अम्बेडकर पर दिए बयान का विरोध:NSUI देशभर में करेंगी प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस बोले माफी मांगे शाह

अंबेडकर पर अमित शाह के सदन में दिए बयान को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमित शाह के बयान की निंदा की और साथ ही कहा कि देशभर में एनएसयूआई की ओर से इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संविधान के शिल्पकार के प्रति ऐसी गणित सोच बीजेपी रखती है अमित शाह किस बयान की सुई कड़ी निंदा करती है। भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का यह अपमान भारत सहन नहीं करेगा। कहा कि विपक्ष की ओर से अडानी मोदी के गठजोड़ को देश के सामने लाने के लिए संसद में चल रही बहस से ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार का अपमानजनक बयान अमित शाह की ओर से दिया गया है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश में केंद्र सरकार आने के बाद युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया लेकिन उनका क्या हुआ 11 साल पूरे होने वाले हैं लेकिन 22 करोड़ जॉब नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सारी सरकारी कंपनियों को प्राइवेट सेक्टर में इसलिए दे दिया गया जिससे कि उसमें आरक्षण नहीं देना पड़े सरकार को स्कूल कॉलेज की स्थिति बेरोजगारी की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है 1 साल से राजस्थान में बेरोजगारी भत्ता बंद है कोई भी भर्ती नहीं करवाई जा रही है। जब तक अमित शाह देश से माफी नहीं मांगेंगे हमारा विरोध जारी रहेगा। आने वाले समय में हर कॉलेज यूनिवर्सिटी में बाबा साहब के सम्मान में कई कार्यक्रम होंगे और अमित शाह के बयान के विरोध में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *