गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस का गुटों में प्रदर्शन:गुंजल बोले- अंबेडकर के विचार को राष्ट्र से समाप्त करने का षड्यंत्र, धारीवाल ने कहा-अडानी की दलाली कर रहे

गृहमंत्री के बयान के विरोध में कोटा में कांग्रेस के अलग अलग गुटों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया। दोपहर में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में कोटा उत्तर विधायक व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल शामिल हूए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का मुक्की हुई। इससे पहले शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नयापुरा सर्किट हाउस के कलेक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने में शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी,महापौर मंजू मेहरा,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे। वहीं कांग्रेस शहर महांमत्री की कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया गया।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गुंजल ने कहा कि संसद में गृहमंत्री का बयान ‘अंबेडकर अंबेडकर’ बोलना फैशन हो गया है।यह साधारण बयान नहीं है। यह संविधान की व्यवस्था को चुनौती है। अंबेडकर के विचार को भारत राष्ट्र से समाप्त करने का षड्यंत्र है। दुनिया में कहीं भी सामाजिक असमानता है, तमाम सरकारे अंबेडकर के विचार को अंगीकार करके अपने मुल्क को प्रगति के रास्ते पर आगे ला रही है। अगर भारत राष्ट्र में अंबेडकर का विचार समाप्त हो गया तो स्वतंत्रता के अर्थ समाप्त हो जाएंगे।पूरा देश इसके खिलाफ उठकर खड़ा हो। कांग्रेस नेताओं द्वारा अलग अलग धरने प्रदर्शन करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गुंजल ने कहा-कोई गुटबाजी नहीं है।यह पहले से धरना पर था। कल ही एआईसीसी, आईसीसी का कार्यक्रम आया है। इसलिए सब धरने प्रदर्शन में शामिल है। धारीवाल जी हो सकता है जयपुर हो। मुझे इस बारें में पता नहीं। इधर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में मीडिया से बातचीत में शांति धारीवाल ने कहा अंबेडकर साहब का जिस भाषा, जिस भावना से अपमान किया गया है। उसके प्रति जनता में रोष है।उसे रोष को दिखाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस प्रकार की भाषा कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। धारीवाल ने कहा कि अडानी के खिलाफ जांच कराने, चर्चा करने में क्या दिक्कत आ रही है। ये साफ मिली भगत है। अडानी की दलाली कर रहे है। खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है कोई पूछने वाला नहीं।अलग अलग प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर शांति धारीवाल ने कहा कि अब तो गली गली में प्रदर्शन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *