गृह मंत्री का पुतला जलाने वाले कांग्रेसियों पर FIR:विधायक ने कहा- अमित शाह जहरीले हैं, इसलिए जहरीली गैस निकली

अशोकनगर में अमित शाह का पुतला दहन के मामले में कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसका सोमवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। कांग्रेसी विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि जिन बाबा साहब की बनाए हुए संविधान पर हम लोग चलते हैं, ऐसे महान पुरुष को अमित शाह ने अपमानजनक शब्द कहे है। कांग्रेस इसका लगातार विरोध करेगी। शहर के अस्पताल चौराहे पर बीते दिनों कांग्रेसियों ने बाबा साहब पर दिए बयान को लेकर अमित शाह का पुतला दहन किया था। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज की थी। विधायक ने कहा- अमित शाह जहरीले हैं, इसलिए जहरीली गैस निकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि अमित शाह जहरीले हैं, इसलिए जब कांग्रेस ने उनका पुतला दहन किया तो जहरीली गैस निकली थी। इस कारण से पुलिस ने जहरीली गैस निकालने के कारण प्रदूषण फैलने की वजह से एफआईआर दर्ज की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक दिन बाद भाजपा ने भी राहुल गांधी का अस्पताल चौराहे पर पुतला दहन किया था। राहुल गांधी जहरीले नहीं है, इसलिए उनके पुतले से जहरीली गैस नहीं निकली है। इस वजह से उन पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *