भास्कर न्यूज | जांजगीर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर कराने व डॉ. आंबेडकर के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक ब्यास कश्यप और जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्धिकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह, महेश्वर टंडन, सदन यादव, सुनील साधवानी, राजेश अग्रवाल, उत्तम पाटले, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा सहित कांग्रेसी शामिल हुए।


