गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को पहनाया चांदी का मुकुट:भजन जिकड़ी में हुए शामिल, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित

जनूथर तहसील के ग्राम शीशवाड़ा और गारोली में आयोजित 3 दिवसीय भजन जिकड़ी कार्यक्रम में दूसरे दिन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गंगाराम भक्त मंडल के सदस्यों और गारौली के ग्रामीणों ने मंत्री बेढम का फूलमाला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बेढम ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित हैं और जनूथर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने हर ग्राम पंचायत को विधायक निधि से राशि आवंटित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षों में बृज नगर में डेढ़ हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं और भविष्य में भी ऐसे ही कार्य जारी रहेंगे। मंत्री ने जनूथर क्षेत्र से किए गए सभी वादों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने ग्राम गारौली के विद्यालय को क्रमोन्नत करने, गांव की मुख्य सड़क बनवाने और चंबल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर गृह राज्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष जवाहर सिंह, शोभाराम सूबेदार, हरिराम सूबेदार, नेकचंद रामचंद चौधरी, पूर्व सरपंच धर्मवीर सिंह, पूर्व वार्ड पंच प्रभु राम, पप्पी डॉक्टर, दान सिंह, हितेश कुमार और गंगाराम भक्त मंडल के सदस्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *