गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ:धौलपुर में दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन

धौलपुर में वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन 13 दिसंबर से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मंत्री बेढ़म ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसका निरीक्षण भी किया। इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। विकास प्रदर्शनी के निरीक्षण के बाद जिला प्रभारी मंत्री ने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा शामिल है। मंगलवार को धौलपुर दौरे पर आए जिला प्रभारी मंत्री के साथ जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, एसपी विकास सांगवान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अधिकारी राजकुमार मीणा ने भी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *