गेंजी घाटा में 3 बदमाश युवक गिरफ्तार:काली बाई और नाना भाई खांट की मूर्तियां तोड़ने का आरोप

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के गेंजी घाटा में आदिवासी समाज के प्रेरणा स्त्रोत वीर बाला काली बाई और नाना भाई खांट की मूर्तियां तोड़ने के आरोप में तीन आदिवासी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन युवकों ने शराब पीने के बाद हथियारों से मूर्तियों को तोड़ा था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार रात गेंजी घाटा में असामाजिक तत्वों ने इन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद आदिवासी समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मौके से शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने गेंजी घाटा और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 60 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही, आदतन अपराधियों से भी पूछताछ की गई।
जिला विशेष टीम और साइबर सेल की गहन छानबीन के बाद संदिग्ध आरोपी राहुल (20) पुत्र बाबूलाल रोत, सुरेश (20) पुत्र रामा रोत और गेहरीलाल (19) पुत्र छगन डामोर को हिरासत में लिया गया। ये तीनों गेंजी घाटा के ही निवासी हैं। पूछताछ में तीनों ने शराब के नशे में हथियारों से मूर्तियां तोड़ने की वारदात कबूल कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब इस मामले में मूर्तियों को तोड़ने में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *