गैंगरेप की घटना के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन:ज्ञापन सौंपा, बोले- घटना की CBI जांच हो, अपराधियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

राजस्थान में अनेक स्थानों पर हिंदू समाज की बहन- बेटियों के साथ दूसरे समाज द्वारा गैंग रेप करने के मामलों को लेकर भीलवाड़ा में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के संयोजक रोहित शर्मा ने बताया- दूसरे समाज के युवकों द्वारा हिंदू समाज की बालिकाओं और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किए जा रहे है। लोक लज्जा के भय से हिंदू बालिकाएं एवं उनके परिवार सामने नहीं आते थे। इसी से अपराधियों के हौसले बुलंद होते रहे है और एक पूरे रैकेट के चलते जबरन धर्म परिवर्तन की गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। लेकिन अब समाज की बालिकाएं अकेली नहीं हैं। सम्पूर्ण हिंदू समाज उनके न्याय की पुरजोर मांग करता है। भीलवाड़ा और बिजय नगर में गैंग रेप के मामले की सीबीआई जांच करने के साथ सर्व ब्राह्मण समाज व नागरिकों ने सरकार से मामले की त्वरित जांच की मांग की। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक ने बताया कि अगर करवाई नहीं हुई तो 10 मार्च को भीलवाड़ा बंद को ब्राह्मण समाज का भी समर्थन रहेगा। यह प्रमुख मांगें रखी उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा और बिजय नगर कांड की सीबीआई जांच की जाए, जिसकी रोजाना सुनवाई हो। पीड़ितों और उनके परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए, अपराध में शामिल अपराधियों और उनके परिवारों के साथ अपराध में लिप्त हर इंसान पर कार्रवाई हो। लव जिहाद के चलते देह शोषण, ब्लैकमेलिंग, धर्मांतरण आदि को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक फंडिंग करने वालों का पर्दाफाश किया जाए। आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर बुलडोजर चलाया जाए। शहर के संदिग्ध कैफ़े, रेस्टोरेंट, स्पा होटल, घर की जांच कर उन्हें भी सील किया जाए और इनके मालिकों- कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाए। इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान गोपाल शर्मा नगर अध्यक्ष, सुरेंद्र पोलिया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शंभू पारीक जिलाध्यक्ष, अनुभव जोशी प्रदेश चिकित्सा मंत्री,बिटटू जीत शर्मा जिला उपाध्यक्ष,सुरेश व्यास, ऋषि शर्मा, सिखवाल युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष विनोद शर्मा,जिलाध्यक्ष सी पी शर्मा, अभिषेक व्यास, अंकित जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के योगेश शर्मा, किशन भारद्वाज, राजकुमार शर्मा,छन्यात ब्रह्म ऋषि संस्थान के पुखराज जोशी,अंकित शर्मा,जिला पारीक युवा परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पोलिया,पार्षद सागर पांडे, पार्षद प्रशांत त्रिवेदी पार्षद, पार्षद अशोक खंडेलवाल, पार्षद चेतन चौबे, राजेन्द्र शर्मा केरिया, भगवती लाल जोशी, विनोद शर्मा, डॉ उमा शंकर पारीक, बसंती लाल शर्मा, श्याम सुंदर व्यास, मनोज शर्मा, सुरेश व्यास, राज नारायण पाठक,मदन शर्मा, धर्मेश पारीक, मुकेश शर्मा,गोपाल शर्मा अंसल,अंकित शर्मा, सुरेंद्र तिवाड़ी, एवं समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *