गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के मां-बाप गिरफ्तार:मुक्तसर कोर्ट में पेश, पुलिस रिमांड मिला, अमृतसर के होटल में थे, 2 साल पुराने फिरौती केस में एक्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी रात 10 बजे श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने 2 साल पुराने मामले में की है। गैंगस्टर के माता-पिता अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल में ठहरे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद पिता शमशेर सिंह और माता पीरतपाल कौर को श्री मुक्तसर साहिब कोर्ट में पेश किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार सिंगला ने दोनों को 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों की पेशी का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, 2 साल पहले शिक्षक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। तीन दिसंबर 2024 को पुलिस ने FIR दर्ज की थी। मुक्तसर पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर के माता-पिता फिरौती की रकम से गुजारा कर रहे थे। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला… पुलिस बोली- फिरौती की रकम से गुजारा कर रहे माता-पिता
मुक्तसर साहिब पुलिस के मुताबिक, जब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई, उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ साथ-साथ काम कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गोल्डी के परिजनों के पास इनकम का कोई वैलिड सोर्स नहीं था और वे फिरौती से मिली रकम पर ही गुजर-बसर कर रहे थे। कौन है गैंगस्टर गोल्डी बराड़… ———— ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ मर्डर, गोल्डी बराड़ की धमकी से भड़का लॉरेंस गैंग, गैंगस्टर बॉक्सर बोला- तुझसे पहले चप्पल साफ कराएंगे चंडीगढ़ में इंदरप्रीत पैरी के कत्ल के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंगस्टर लॉरेंस को धमकी देने के बाद लॉरेंस का गैंग बुरी तरह से भड़क गया। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर गोल्डी बराड़ को सीधी धमकी दी। बॉक्सर ने कहा कि गोल्डी बराड़ लॉरेंस भाई की चप्पल उठाता था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *