पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की तबीयत देर रात बिगड़ गई। उन्हें बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, शमशेर सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है। बता दें कि, शमशेर सिंह और उनकी पत्नी 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के एक मामले में 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं। मुक्तसर पुलिस ने कुछ दिन पहले शमशेर सिंह और उनकी मां को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस मामले पर फिलहाल न तो पुलिस अधिकारी और न ही अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी कहने को तैयार हैं। अस्पताल के अंदर और बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।


