गैंगस्टर डोनी बल के 2 गुर्गे 4 पिस्तौल और 24 लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर देहात पुलिस ने बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर डोनी बल के 2 गुर्गों को काबू किया है। आरोपियों से 4 पिस्तौल, 500 ग्राम हेरोइन और 24 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मेहता के रहने वाले बख्शीश और बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने माना कि विदेश में बैठे गैंग्स्टर डोनी बल के साथ जुड़े हैं। दोनों डोनी बल के इशारे पर फिरौती मांगने, गोली चलाने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों से 3 मोबाइल भी मिले हैं। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए डोनी बल के संपर्क में था। बता दें कि आरोपी तरनतारन के गोइंदवाल इलाका और अमृतसर के भराड़ीवाल गांव के आसपास नशे की बड़ी खेप कि पहले भी सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में आगे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *