कोटपूतली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट बेचने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटपूतली कस्बे में की गई, जहां पुलिस ने 35 ऐसी जैकेट भी जब्त की हैं। जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने अपराधियों और गैंगस्टरों का महिमामंडन करने, उन्हें लाइक या फॉलो करने और उनका प्रचार-प्रसार करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत, एडिशनल एसपी कोटपूतली नाजिम अली और डीवाईएसपी के सुपरविजन में थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कृष्ण (38), संजय (31) और सुरेश चंद (50) के रूप में हुई है। ये सभी कोटपूतली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।


