गैर इरादतन हत्या के केस में मालिक गिरफ्तार, दो दिन का रिमांड लिया

जालंधर| भोगपुर के गांव बहराम सरिस्ता में 15 जनवरी की रात दो दोस्तों की मौत का मामला पुलिस ने ट्रेस करने का दावा किया है। थाना भोगपुर में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गांव बहराम सरिस्ता के रहने वाले जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह मामला मृतक गोपेश के पिता दलजीत सिंह वासी गांव गेहलड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। गोपेश उर्फ आर्यन और अर्शप्रीत सिंह (17) वासी गांव भुंडियां के शवों का वीरवार को संस्कार होगा। एसएचओ राजेश अरोड़ा ने कहा-4 दिन की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों दोस्त बाइक पर आ रहे थे। इस बीच उनकी बैलगाड़ी से टक्कर हो गई थी। दोनों की मौत हो गई। जरनैल सिंह ने खुद के बचाव के लिए एक्सीडेंट वाली बैलगाड़ी को छुपा दिया था। उसकी जगह दूसरी बैलगाड़ी थाने लेकर आ गया था। एसएचओ ने कहा-आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और दूसरी बैलगाड़ी बरामद कर ली गई है। बता दें, 15 जनवरी को दोनों दोस्त बाइक पर लोहड़ी के फंक्शन से निकले थे। घर से पांच किलो दूर दोनों के शव मिले थे। पुलिस एक्सीडेंट बता रही थी तो फैमिली कह रही थी कि लड़की के विवाद को लेकर दोनों दोस्तो की हत्या की गई है। फैमिली ने पठानकोट हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस ने जांच के लिए 4 दिन का लाइन लिया था। गोपेश अपनी फैमिली का इकलौता बेटा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *