बोकारो | जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक और बीएसएल प्रबंधन को खुश करने के लिए अतिक्रमित जमीन पर आलीशान भवन में रहने वाले कांग्रेस नेता गैर विस्थापित अनिल सिंह ने सांसद ढुलू महतो का पुतला जलाने का साजिश रचा है। इसके टूल बने हैं, विस्थापित कन्हैया पांडे और रघुनाथ महतो। उन्होंने कहा कि अनिल सिंह कांग्रेस का नेता है, बोकारो विकास फॉर्म के अध्यक्ष हैं और बीएसएल से कारोबार है। मौके पर यूनियन के सहदेव दाव, जयदीप आश, सुभाष दास, छोटे लाल गोप आदि थे।


