गैस टैंकर से चोरी कर सिलेंडर में भरते थे:महासमुंद में 4 टैंकर और 130 सिलेंडर जब्त; 8 लोग पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गैस चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको के पास नेशनल हाईवे 53 पर पुलिस ने गैस टैंकर से गैस चोरी करते 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपी चिरको ढाबा के पास टैंकर रोककर पहले से मौजूद पिकअप में लदे सिलेंडरों में गैस भरते थे। दोनों पिकअप रायपुर के सब्जी व्यापारियों के हैं। आरोपी होटल और ढाबा मालिकों को सस्ते दाम पर व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न होटल-ढाबों से 19 किलो वाले 130 खाली सिलेंडर इकट्ठा किए थे। इन सिलेंडरों में टैंकर से चोरी की गई इंडियन कंपनी की गैस भरी जाती थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 130 व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी बरामद पुलिस ने मौके से 4 गैस टैंकर, 2 पिकअप वाहन और एक स्कूटी जब्त की है। इसके अलावा भारत कंपनी के 130 व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। नागालैंड नंबर के चारों गैस टैंकर ओडिशा के पारादीप से रायपुर के सिल्तरा जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *