गैस सिलेंडर लदे ऑटो से टकराई स्कूटी, दो युवतियां घायल:मंडला में रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी से हादसा; घटना CCTV में कैद

मंडला के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गई थी। बिनेका गांव के चौरसिया मोहल्ला में मालवाहक ऑटो और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हुई थी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया। फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक सवार अपनी सही दिशा में सड़क पर आ रहा था। तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कूटी, जिस पर दो युवतियां सवार थीं, बाइक को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई। गैस सिलेंडरों से लदे ऑटो स्कूटी से टकराई संतुलन खोने के बाद स्कूटी सीधे सामने से आ रहे गैस सिलेंडरों से लदे मालवाहक स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवतियां सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गैस सिलेंडर लदे वाहन के चालक और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवतियों को उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *