गोंडवाना एक्सप्रेस आज से सक्ती स्टेशन में भी रुकेगी

सिटी रिपोर्टर | भिलाई निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 22 जनवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के सक्ती रेलवे स्टेशन में रुकेगी। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर 6 महीने के लिए की गई है। जारी आदेश के अनुसार रायगढ़ से आते समय यह ट्रेन सुबह 4.05 बजे सक्ती पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 4.07 बजे आगे के स्टेशनों के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह निजामुद्दीन से लौटते समय यह ट्रेन शाम 4.56 को सक्ती पहुंचेगी और दो मिनट रुककर शाम 4.58 बजे अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाएगी। इससे सक्ती से दिल्ली जाने वालों के साथ-साथ दुर्ग, पावर हाउस से सक्ती जाने वाले यात्रियों को एक और ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों के कोच भी बढ़ा दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *