दुर्गूकोंदल| धर्मांतरण के विरोध में आहूत छत्तीसगढ़ बंद का दुर्गूकोंदल में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही दुर्गूकोंदल के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गोंडवाना समाज एवं सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रामचंद्र कल्लो, शकुंतला नरेटी सहित समाज प्रमुख सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों में धर्मांतरण को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।


