गोंडा में भीषण सड़क हादसा: मां-बेटे समेत 3 की मौत:दो घायल मेडिकल कॉलेज रेफर, अयोध्या एयरपोर्ट जाते समय हुआ हादसा

गोंडा में क भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार शादी में गया था। जहां से वापस बेंगलुरु जाने के लिए निकले थे। रिश्तेदार एयरपोर्ट छोड़ने के लिए निकले थे। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर कार और रोडवेज की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था, कि कार परखच्चे उड़ गए। मौके पर तीन की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय अक्षत, 22 वर्षीय आशु और अक्षत की मां नीता अग्रवाल के रूप में हुई है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला मोड़ का है। नितिन गुप्ता के घर 4 दिसंबर को गोंडा में शादी थी। जिनमें अक्षत, आशु और अक्षत की मां नीता अग्रवाल, नेहा गुप्ता (28) शामिल हुए थे। शादी के बाद सभी बेंगलुरु जाने वाले थे। नितिन गुप्ता जा कार से अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर अनभुला मोड़ के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं बस का भी आगे का हिस्से का परखच्चा उड़ गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *