गोगामेड़ी के हत्यारे रोहित राठौड़ को RBM लाया गया:बोला- मेरा इलाज नहीं कर रहे; PMO ने कहा- पेटदर्द की शिकायत के बाद दी दवाएं

भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में बंद करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे रोहित राठौड़ रविवार को आरबीएम अस्पताल लाया गया। रोहित को पेट में दर्द की शिकायत थी। उसने ग्लूकोज की बोतल लगवाने से मना कर दिया साथ ही एडमिट होने से मना कर दिया। इसके बाद 1 घंटे तक पुलिसकर्मी उससे समझाइश करते रहे। उसके बाद भी वह नहीं माना। जिसके बाद सीओ सिटी पंकज यादव को बुलाया गया। तब जाकर उसे दवाएं दी गई। सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया- रोहित राठौड़ गोगामेड़ी हत्याकांड में सेवर जेल में बंद है। उसने जयपुर या अजमेर जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। कल भी उसे तबीयत ख़राब होने पर हॉस्पिटल लाया गया था। आज भी इसे अस्पताल लाया गया है। दवाएं दे दी गई है। वापस इसे जेल ले जाया गया है। पीएमओ नगेंद्र भदौरिया ने बताया- रोहित राठौड़ नाम के कैदी को सेवर जेल से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लाया गया था। उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। उसने ग्लूकोज लगवाने से मना कर दिया साथ ही उसने एडमिट होने से भी मना कर दिया। बाद में उसे दवाएं दी गई। जिसके बाद उसे सेवर सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। दरअसल करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्यारा रहित राठौड़ पिछले 8 महीने से सेवर सेंट्रल में जेल में बंद हैं। वह इससे पहले भी जेल ट्रांसफर को लेकर भूख हड़ताल कर चुका है। आज जब उसे अस्पताल से जेल लेकर जाया जा रहा तब रहित राठौड़ ने कहा की मेरा इलाज नहीं करवा रहे यह लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *