गोटेगांव में नहर किनारे मिला बस संचालक का शव:परिजन बोले- हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बस संचालक का शव नहर के मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोटेगांव निवासी 45 वर्षीय आनंद राय के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आंखीवाड़ा क्षेत्र में मिला शव जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह आंखीवाड़ा क्षेत्र में नहर के मोड़ पर आनंद राय का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नहर में गिरी मिली बाइक पुलिस जांच के दौरान मृतक की बाइक भी नहर में गिरी हुई मिली है। इस तथ्य को भी जांच का अहम पॉइंट माना जा रहा है। गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका मृतक के परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि आनंद राय की हत्या कहीं और कर शव को नहर के पास फेंका गया है। मृतक के बड़े भाई अमित कुमार ने आरोप लगाया कि पप्पू पटेल और बबलू पटेल नामक व्यक्ति जुआ खिलाने का काम करते हैं और उन्होंने आनंद राय को जुए में फंसा रखा था। दो दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। रात को खाने के बहाने बुलाने का आरोप परिजनों के अनुसार घटना वाली रात आनंद राय को खाना खाने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका। मृतक के दूसरे भाई अनूप राय ने बताया कि सुबह किसी अन्य व्यक्ति ने फोन कर नहर के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर आनंद के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और एक कान भी क्षतिग्रस्त पाया गया। कपड़ों पर उल्टी, मौके पर नहीं मिले निशान मृतक की बहन प्रतिमा राय ने भी हत्या की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि आनंद के कपड़ों पर उल्टी के निशान थे, लेकिन घटनास्थल पर उल्टी नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि घटना कहीं और हुई है। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के अंतिम संपर्कों सहित सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *